देहरादून: उत्तराखण्ड सरकार ने कोरोना काल में अपने मां-बाप को गंवा चुके बच्चों को आशा की किरण दिखाई है। अब उत्तराखण्ड सरकार ऐसे बच्चों को सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण देने का शासनादेश जारी किया था। इस आदेश के बाद नौकरियों में आरक्षण देने को लेकर ऊहापोह के हालात थे। लेकिनअब शासन ने एक शासनादेश जारी कर इससे जुड़ीं सभी अड़चनों को दूर कर दिया है।
आपको बता दें कि सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक,अब ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु उनके जन्म के 21 वर्ष तक की अवधि में हुई हो उन्हें इसका लाभ मिलेगा। सबसे बड़ा असमंजस अनाथ बच्चों की जाति को लेकर था चूंकि आदेश में कहा गया था कि वह अनाथ बच्चे जिस श्रेणी के होंगे उसी में उन्हें पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।
लिहाजा, अब शासन ने स्पष्ट कर दिया कि अनाथ आश्रमों में रह रहे जिन बच्चों की जाति का पता नहीं चलेगा उन्हें अनारक्षित वर्ग में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। जिन बच्चों की जाति का पता होगा उन्हें उनकी श्रेणी जैसे एससी, एसटी, ओबीसी आदि में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…