उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में गोवंश तस्करी और गोकशी पर सख्त कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में 14 गिरफ्तार

देहरादून:-  देवभूमि उत्तराखंड में गोवंश की तस्करी और गोकशी पर अंकुश लगाने की दिशा में सरकार गंभीर हुई है। इस कड़ी में गो संरक्षण कानून को सख्त बनाने के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। राज्य के तीन जिलों में तीन साल के भीतर 14 गो हत्यारों व तस्करों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है। इनमें हरिद्वार में नौ, ऊधम सिंह नगर में चार और देहरादून में एक आरोपित के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। यही नहीं, इन तीनों जिलों में 25 व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट भी पुलिस ने खोल दी है। इसके अलावा इन जिलों में अब तक 515 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1588 व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया।

दरअसल, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में गोमांस की बिक्री पर सख्ती किए जाने के बाद इस तरह की सूचनाएं मिल रही थीं कि गोवंश हत्यारे व तस्कर उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अपना जाल बिछा सकते हैं। इसे देखते हुए धामी सरकार ने राज्य में लागू गो संरक्षण कानून में कड़े प्रविधान किए। इसके तहत गोवंश के हत्यारों व तस्करों पर नकेल कसने की दिशा में कड़े कदम उठाए गए हैं। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार जिलों के साथ ही देहरादून के पछवादून क्षेत्र में की गई सख्ती के फलस्वरूप गोवंश की हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगा है। सख्ती के क्रम में इन मामलों में संलिप्त तत्वों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी दी गई कि इन्हीं तीन जिलों में पिछले तीन साल में पुलिस व गोवंश तस्करों के मध्य मुठभेड़ की 23 घटनाएं हुई हैं। इनमें हरिद्वार की 11, ऊधम सिंह नगर की पांच व देहरादून की सात घटनाएं शामिल हैं। यही नहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपितों से अवैध असलहा, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार, वाहन और बड़ी मात्रा में गोमांस जब्त किया गया। ये बात भी सामने आई है कि सख्ती के बावजूद इस अवैध कारोबार में लिप्त तत्व नये तरीके ईजाद कर रहे हैं। तीन दिन पहले हरिद्वार जिले में गोकसी व मांस की तस्करी में महिलाओं के नाम तक सामने आए थे।

गो संरक्षण सरकार की प्राथमिकता में है। उत्तराखंड देवभूमि है और यहां गोवंश की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में गो संरक्षण कानून को सख्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे राज्य के जिलों में ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखने और सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। – उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago