उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन ने सरकार पर यात्रा व्यवस्थाओं में लापरवाही का लगाया आरोप

चारधाम यात्रा मार्ग पर बीमार श्रद्धालुओं की मृत्यु की बढ़ती संख्या और सड़क हादसों पर कांग्रेस ने सरकार को कठघरे में किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीते दिन सरकार पर यात्रा की व्यवस्थाओं में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने यात्रा के शुरूआत में की व्यवस्थागत खामियों को लेकर सरकार को चेताया था।

लेकिन सत्ता के मद में चूर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। माहरा ने कहा कि धाम के कपाट खुलने के तत्काल बाद ही मैंने सरकार का ध्यान कई अव्यवस्थाओं की ओर खींचा था। यदि समय रहते यातायात सुरक्षा, सड़कों की मरम्मत और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर दिया जाता तो राज्य की छवि बेहतर होकर उभरती। पर आज हालात खराब है।

यात्री उमड़ रहे हैं, लेकिन सरकार की उनकी व्यवस्था तक नहीं कर पा रही। मजबूर होकर यात्रियों को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ रहा है। यात्रियों की मृत्यु की बात तो और भी गंभीर है। अभी यात्रा को एक महीना भी नहीं हुआ और रास्ते में बीमारी से मरने वाले यात्रियों की संख्या 100 पार कर चुकी है। यदि यात्रा मार्ग पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होती तो यह दिन न देखने पड़ते। पर्यटन मंत्री के साथ साथ दो दो प्रभारी मंत्री भी यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन नतीजा जीरो है।

 

माहरा- समान नागरिक संहिता

माहरा ने समान नागरिक संहिता को लेकर कहा कि यदि यह निष्पक्ष और जनहित सोच के साथ किया जा रहा है तो इसका स्वागत किया जाएगा। लेकिन भाजपा की चाल और चरित्र एक खास किस्म की राजनीति पर केंद्रित है। इससे केंद्र और राज्य सरकार की नीयत पर शक पैदा होता है। सरकार को चाहिए कि वो हर वर्ग से बातचीत कर ठोस और जनपक्षीय नीति बनाए।

सीएम खुद सभी अव्यस्थाओं का संज्ञान लें

माहरा ने कहा कि अभी भी ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है। सीएम खुद सभी अव्यस्थाओं का संज्ञान लेते हुए कमान अपने हाथ में लें। माहरा ने पुरोला विधायक के खिलाफ एसडीएम द्वारा पुलिस से शिकायत करने को गंभीर विषय बताया। कहा कि आखिर क्या बात थी कि एक अधिकारी को जनप्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर जैसा कदम उठाना पड़ा? सरकार को अपने गिरेबां मे झांकना होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago