देश-विदेश

डीआरआई की शिकायत पर सीबीआई ने सोने की तस्करी मामले में एफआईआर दर्ज की, जांच में सरकारी अधिकारियों की भूमिका

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दुबई से भारत में सोने की तस्करी में सरकारी अधिकारियों की संभावित भूमिका की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत के बाद की गई है, जिसमें हाल ही में बंगलूरू से एक्ट्रेस रान्या राव समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। बता दें कि, डीआरआई के पत्र के बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोक सेवकों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी की है।

3 मार्च को डीआरआई ने केम्पे गौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बंगलूरू से अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया, जो 14 किलो से ज्यादा सोना दुबई से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद, 6 मार्च को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी नागरिकों (एक ओमानी और एक यूएई का नागरिक) को गिरफ्तार किया गया। वे 21.28 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 18.92 करोड़ रुपये है, भारत लाने की कोशिश कर रहे थे।

राजस्व खुफिया निदेशालय की रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों विदेशी नागरिक पहले भी कई बार मुंबई एयरपोर्ट पर आ चुके थे। इसके बाद, रान्या राव के घर पर छापा मारा गया, जहां से 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि रान्या राव कई बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं। इन ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से अधिकारियों को शक हुआ कि यह किसी बड़ी सोना तस्करी गिरोह की साजिश हो सकती है, जो दुबई से ऑपरेट कर रहा है।

इस मामले की बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गंभीरता को देखते हुए डीआरआई ने सीबीआई को जांच सौंपी है। सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से यह तस्करी तो नहीं हो रही थी। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी रान्या राव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है और कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago