दिल्ली:- दिल्ली के न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा इलाके में मंगलवार दोपहर एक मकान की छत गिरने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत बच्चे की शिनाख्त वंश (2) के रूप में हुई है। वहीं उसकी घायल मां कविता और बड़ा भाई छह साल के प्रिंस का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जांच में पता चला कि मकान राहुल नाम के व्यक्ति का है, जहां अजय अपने परिवार के साथ रहता था। जंग लगे होने की वजह से गाटर गिर गया, जिससे हादसा हुआ है। पुलिस ने मकान मालिक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हाल के दिनों में राजधानी के अंदर मकान गिरने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले अमन विहार के हरी एन्क्लेव इलाके में रविवार सुबह एक दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय घर इमारत में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन मलबा के गली में गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। जबकि मलबा गिरने से पड़ोस के मकान की छत टूट गई और कमरे में सो रहे पांच लोग बाल बाल बच गए। हादसे में गली में खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
शनिवार को ही उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन के महेंद्रू एंक्लेव इलाके में दोपहर दो मंजिला बैंक्वेट हॉल अचानक ढह गया था। हादसा के समय मजदूर काफी अरसे से बंद पड़े बैंक्वेट हॉल में मरम्मत का काम कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आस पास के लोगों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…