उत्तराखण्ड

देहरादून में सीएम धामी का भव्य रोड शो, फिट इंडिया रन के बाद हुई फूलों की बरसात

उत्तराखंड की धामी सरकार के आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देहादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह फिट इंडिया रन के बाद शहर में सीएम धामी का भव्य रोड शो हुआ। इस दौरान फूलों की बरसात के उनका स्वागत हुआ। वहीं, परेड मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सीएम ने संबोधन से पहले आंदोलनकारियों को नमन कर याद किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप  में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। जट सत्र में सरकार ने भू- कानून भी पारित किया।  सरकार ने लव जिहाद, लैंड जिहाद व थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए। प्रदेश की जमीन को माफिया से बचाने के लिए जनता की उम्मीदों के अनुरूप भू-कानून लागू किया। प्रदेश सरकार 2022 में जारी दृष्टिपत्र के 70 प्रतिशत से अधिक वादों को धरातल पर उतारने में सफल रही। अन्य वादे भी जल्द पूरे किए जाएंगे।

सीएम धामी की घोषणाएं

  • उपनल व संविदा कर्मचारी को सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी
  • स्थानीय ठेकेदारों को सरकारी कामों में 10 करोड़ के काम दिए जाएंगे
  • नौजवान और स्नातक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व रोजगार कौशल के लिए आर्थिक सहायता के साथ के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।

सीएम धामी ने कहा, कुछ लोग जो बोलने में सावधानी नहीं रखते, उनके कारण प्रदेश में कभी-कभी क्षेत्रवाद या जातिवाद की बातें सुनाई देती हैं। उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति यदि संकीर्ण क्षेत्रवाद व जातिवाद की बात करता है तो वह न केवल उन आंदोलनकारियों के साथ अन्याय करता है, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, बल्कि अपनी मातृभूमि के खिलाफ भी कार्य करता है। सीएम धामी ने कहा, तीन साल में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। इसमें राज्य ने राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में अवस्थापना विकास को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया है।

महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण, पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, 207 निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका ‘सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष’ का विमोचन किया। इसमें सरकार के जनहित में लिए गए फैसले, योजनाएं और उपलब्धियां शामिल हैं। ‘देवभूमि रजत उत्सव-संकल्प से सिद्धि’ कलेंडर का डिजिटल विमोचन और कंटेंट क्रिएटर कंपटीशन का डिजिटल शुभारंभ किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago