देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार के नाम से एक बार फिर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। आईडी देखकर डीजीपी ने अपनी फ्रेंड लिस्ट में सबको इसकी जानकारी दी तो इस आईडी को डिलीट कर दिया गया। डीजीपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि इससे पहले दो बार डीजीपी के नाम से फर्जी आईडी बनाई जा चुकी है। पिछले साल उनके नाम से कुछ लोगों ने गिफ्ट कूपन मांगे थे। इसके बाद डीजीपी के स्टाफ की ओर से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने 10 दिनों तक झारखंड और राजस्थान में दबिशें दीं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । इसके बाद इसी साल मई में फिर से इसी तरह का मामला सामने आया।
इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो फर्जी आईडी बनाने वाले के पिछे पुलिस गाजियाबाद स्थित घर तक जा पहुंची। यहां पता चला कि यह किसी नाबालिग बच्चे ने बनाई थी। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
अब नया मामला मंगलवार को सामने आया। डीजीपी अशोक कुमार की फोटो लगाकर उनके नाम से एक आईडी बना ली गई। यह बात जब डीजीपी को पता चली तो उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दे दिए। कुछ देर बाद पता चला कि यह अकाउंट डिलीट कर दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…