उत्तराखण्ड

पांचवें दिन कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा पहुंची कीर्तिनगर, सोमवार को रुद्रप्रयाग के लिए रवाना होगी

उत्तराखंड:-  कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा पांचवें दिन रविवार को कीर्तिनगर पहुंची। इसके बाद यात्रा ने श्रीनगर में प्रवेश किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया। सोमवार सुबह यात्रा रुद्रप्रयाग के लिए रवाना होगी। तीन अगस्त को यात्रा केदारनाथ पहुंचेगी और चार अगस्त को यात्रा का समापन होगा।

वहीं, प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि सनातन धर्म में विशेष रूप से केदारनाथ धाम में आस्था रखने वालों की यात्रा है। कहा कि सरकार द्वारा दिल्ली में केदारनाथ धाम बनाए जाने का पहले समर्थन किया जाता है, जब कांग्रेस व उत्तराखंड के लोगों द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो आनन-फानन में धामी सरकार कानून पास करने का ड्रामा करती है। अभी भी केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली के क्यूआर कोड में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं, सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

माहरा ने कहा कि गंगाजल से केदारनाथ का जलाभिषेक करने व क्षेत्रपाल रक्षक देवता भैरव को न्याय के लिए अर्जी देकर यात्रा का समापन किया जाएगा। साथ ही यहां पंडा पुरोहित समाज से भी वार्ता की जाएगी। कहा कि उनकी यात्रा में बारी-बारी से कांग्रेस के सभी नेता शामिल हो रहे हैं, पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है, बावजूद इसके अयोध्या से लेकर बदरीनाथ तक उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब केदारनाथ में भी भाजपा को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय पर केदारनाथ मंदिर में लगाए गए सोने की परत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही कृष्णा माई गुफा का नाम मोदी गुफा किए जाने पर भी अफसोस व्यक्त किया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago