UP Police Recruitment: विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पुलिस भर्ती में 2017 से अब तक 1.56 लाख पदों पर भर्तियां की गईं हैं। 60,200 पुलिस कार्मिकों की भर्ती हो रही है। इनका अगले एक महीने में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इसी तरह 30 हजार अन्य नई भर्तियां जल्द शुरू होंगी।
सीएम ने कहा कि एक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया है, जो मेट्रो और एयरपोर्ट की सुरक्षा में योगदान दे सके। इसकी छह वाहिनियों का भी गठन किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का भी सरकार ने गठन किया है। साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ में एडवांस साइबर फोरेंसिक लैब, 18 परिक्षेत्र थानों पर बेसिक साइबर फोरेंसिक लैब और 57 जिलों में साइबर क्राइम थानों की स्थापना की गई है।
डीजीपी मुख्यालय ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में 2668 पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए सभी पुलिस कमिश्नर और आईजी रेंज से नामांकन भेजने को कहा है। दरअसल, जिन पुलिसकर्मियों की जीआरपी में नियुक्ति की अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनके स्थान पर नए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना है। डीजीपी मुख्यालय ने 47 वर्ष से कम आयु वाले 215 उपनिरीक्षक और 2453 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि बीते पांच वर्ष की अवधि में दंड पाने वाले, दिव्यांग और महानुभावों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के नाम नहीं भेजे जाएं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…