उत्तराखण्ड

बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा आज मंथन

उत्तराखंड:-  लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक होगी। जिसमें बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में 15 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के मंत्री विधायक विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के 1350 पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे। बैठक में जुलाई माह अंत से आरंभ होने वाली सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा के साथ ही आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री धामी के तीन साल का कार्यकाल और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों, निकाय चुनाव और लोकसभा में पांच सीटें जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर शानदार जीत को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार करने के अतिरिक्त उनके चुनाव के अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिन बूथों पर पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहां के कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चर्चा के दौरान चुनाव, सांगठनिक प्रक्रिया और जनकल्याण को लेकर जो भी सुझाव कार्यसमिति में सामने आएंगे, उनको भविष्य की रणनीति बनाने में समाहित किया जाएगा।

प्रदेश कार्यसमिति में निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारी के साथ सांगठनिक चुनावों प्रक्रिया शुरू करने की चर्चा की जाएगी। इस माह के अंत से संगठन चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। इसके बाद बूथ समितियों, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष का चुनाव कराए जाएंगे। नवंबर माह तक प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए सभी तैयारियां की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी। जिसमें उपचुनाव की हार की समीक्षा के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। हार से सबक लिया जाता है। जहां कमी होंगी उसे दूर करेंगे। भाजपा जिस स्थान पर खड़ी है, उसी स्थान पर रहेगी। महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago