उत्तराखण्ड

मां से मिले सीएम योगी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे (Uttarakhand) पर हैं. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री (CM Yogi Mother) से मिलने के लिए पैतृक गांव पंचूर (Panchur) पहुंचे. सीएम अपने गांव पैदल ही पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की. उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही अपने घर के अन्य परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान कुछ स्थानीय लोग भी सीएम योगी आदित्यनाथ के घर गए और उनके साथ सेल्फी ली. लोगों का कहना है कि सभी के साथ बहुत ही सहज तरीके से बातचीत कर रहे हैं. मां से मुलाकात के दौरान सीएम योगी के चेहरे पर अलग खुशी नजर आई. वहीं, उनकी मां भी इतने सालों बाद बेटे से मिलने के बाद काफी खुश दिखाई दीं.

फरवरी 2017 में आखिरी बार मां से मिले थे सीएम योगी 
करीब पांच साल पहले 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने घर पहुंचे थे. तब आखिरी बार उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी. बता दें कि 20 अप्रैल, 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था. तब भी काम के चलते सीएम योगी अपने घर नहीं पहुंच सके थे. यूपी की सत्ता में दोबारा काबिज होने और मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ अपनी जन्मभूमि पहुंचे.

 

खाने में परोसे जाएंगे उत्तराखंड के व्यंजन 

सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी के लिए उत्तराखंड का भोजन परोसा जाएगा, जिसमें फाडू बाड़ी व अरसा (मुख्य रूप से उत्तराखंड गढ़वाल का व्यंजन) शामिल होगा. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई.

बता दें कि इससे पहले सीएम ने यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वहां अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर सीएम योगी अपने गुरु को याद करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा, “आज मुझे अपने गुरुओं का सम्मान करने का सौभाग्य मिला. मैं 35 साल बाद अपने अध्यापकों से मिल पा रहा हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं माता-पिता और गुरु अवेद्यनाथ की वजह से हूं.”

Uttarakhand Jagran

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago