उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सिंकदराबाद में भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी के समर्थन में युवा सम्मेलन में लिया भाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कशिश फंक्शन हॉल मुशीराबाद, सिंकदराबाद, में सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड , बद्री विशाल , बाबा केदार, आदि कैलाश और गंगा यमुना की धरती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लेना है। इस लोकतंत्र के त्यौहार में हम सभी ने मिलकर जी. किशन रेड्डी को जीताकर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी. किशन रेड्डी जी बहुत संघर्षशील और मेहनती नेता हैं। इन्होंने हमेशा जनसेवा, देशसेवा के माध्यम से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा पूरे देश में मोदी जी की सरकार बनने की चर्चा है। अब चर्चा 400 से पार को लेकर हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सबने कमल के फूल को वोट डालना है और डलवाना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन रेड्डी जी निश्चित ही आपके एक वोट के बदले विकास की बौछार करेंगे।  देवभूमि उत्तराखंड में पूरी दुनियां से लोग देव दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य सरकार ने लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया है। उत्तराखंड राज्य में सबके लिए एक समान कानून है। राज्य ने समान नागरिक संहिता का विधेयक लागू कर दिया है। हमारी पार्टी भी पूरे देश में यूसीसी लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण काटकर धर्म विशेष के लोगों को दे दिया है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे – देश के संसाधनों पर पहला हक एक वर्ग विशेष का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश के अंदर सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। लेकिन कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण के चलते आज धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं ‘उनके रहते हुए आरक्षण को किसी भी कीमत में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा’। देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। तेलंगाना में भी कांग्रेस और बीआरएस पार्टी एक दूसरे के भ्रष्टाचार में पार्टनर हैं। बीआरएस और कांग्रेस ने हमेशा देश के साथ तेलंगाना को ठगने का काम किया है। यहां की जनता के साथ धोखा किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम किया है। बीआरएस की राजकुमारी जेल में बंद हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। प्रधानमंत्री जी के कथन हैं ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’। उन्होंने कहा निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से 4 जून को प्रधानमंत्री जी ऐतिहासिक जीत के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।  इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद के.लक्ष्मण, विनय रोहेला,  संदीप यादव, गौतम राऊ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago