उत्तराखण्ड

योगी, मुंडन संस्कार में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर विधानसभा के पंचूर में अपने भतीजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने भतीजे अनंत बिष्ट को आर्शीवाद दिया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान बच्चों में खासकर सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाने का गजब का उत्साह दिखा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। गांव में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। बुधवार को सुबह-सुबह वह अपने गांव की गलियों में निकले और इस बीच लोगों से मिलकर उनके बातचीत भी करते रहे। खास बात यह रही कि पुराने लोगों को सीएम ने उनके नाम से पुकारा तो हर कोई उनके इस अंदाज का कायल हो गया।

सीएम योगी पुराने लोगों से मिले तो उनके साथ खूब हंसी ठिठोली की। इस बीच बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक रहे, लेकिन सीएम योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने बच्चों संग खूब फोटो खिंचवाई। परमार्थ निकेतन से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह्र भेंट किया।कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे। बच्चों में योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही।

उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। गांव भ्रमण के दौरान सीएम योगी कई जगह पर रुके। उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। सभी से उन्होंने मुस्कुरा कर मुलाकात की और अभिवादन स्वीकार किया।मंगलवार रात को घर में सत्यनारायण की कथा और केस नूतन का संस्कार संपन्न हुआ। जबकि बुधवार को सुबह बान व मंगल स्नान की रस्म में योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने भतीजे अनंत को तिलक व हल्दी लगाकर आशीष दिया।

Uttarakhand Jagran

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago