गाजियाबाद: दिल्ली गेट पर दो दुकानों में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
गाजियाबाद: सोमवार रात दिल्ली गेट क्षेत्र में स्थित दो दुकानों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें कुछ ही देर में एक दुकान में तेजी से फैल गईं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार रात करीब 9:15 बजे मिली थी। आग विजय कुमार सिंघल की दुकान से शुरू हुई, जहां टेलरिंग का सामान जैसे धागा, कपड़े और कैंची आदि रखे थे। इन ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
सूचना मिलते ही एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव दमकल की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के कारण आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया, हालांकि सीएफओ ने स्पष्ट किया कि आग को अन्य दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…