खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन और क्रियान्वयन के लिए गठित हाई पावर कमेटी की आगामी सभी बैठकें राष्ट्रीय खेल सचिवालय में कराने का सुझाव दिया है ताकि कमेटी के निर्देशों का पालन और तैयारियां का समन्वय बेहतर तरीके से हो सके।
इस संबंध में खेल मंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय का निर्माण रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया गया है। जहां खेल संबंधी तमाम तैयारियों का संचालन और निर्णय लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री भी खेल संबंधी बैठकों का आयोजन राष्ट्रीय खेल सचिवालय में कर रहे हैं। ऐसे में खेलों के आयोजन के लिए गठित हाई पावर कमेटी की अध्यक्षता कर रहीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी राष्ट्रीय खेल सचिवालय में आगामी बैठक करेंगी तो समन्वय अधिक प्रभावी होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…