उत्तराखण्ड

शादी के बाद पढ़ाई और सहायक वन संरक्षक की नौकरी पाने वाली महिला ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

शादी के बाद पढ़ाई जारी रखते हुए सहायक वन संरक्षक की नौकरी पाने वाली एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका वेतन से ससुराल वाले मौज करते रहे। वहीं अब नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।

तहरीर के मुताबिक देवलचौड़ की रहने वाली महिला की शादी साल 2015 में अलीगढ़ के एक युवक से हुुई थी। शादी के बाद ससुर, ननद व देवर कम दहेज लाने के ताने मारते थे। विवाह के अगले दिन ही ससुर ने सोने की नथ, गले का सोने का हार, सोने के झुमके आदि जेवरों को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ समय बाद पता चला कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहुओं को प्रताड़ित करने व तलाक करवाकर दूसरी शादी करवाने के लिए बदनाम हैं। कुछ दिन बाद देखा कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आने लगा। उसने मायके से पांच लाख रुपये लेकर न आने पर तलाक की धमकी देता है। साथ ही अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

पीड़िता का कहना था कि उसने अपने पिता से रुपये लेकर अलीगढ़ में कोचिंग शुरू की। साल 2022 में सहायक वन संरक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण की। ससुराल वालों ने उसे इस शर्त पर प्रशिक्षण के लिए भेजा कि नौकरी लगने के बाद वह अपना पूरा वेतन अपने पति को देगी। महिला का कहना है कि उसका पांच का पुत्र ससुराल वालों के पास था तो उसे यह शर्त माननी पड़ी। पति ने क्रेडिट कार्ड से 50 हजार से ज्यादा की शॉपिंग भी की। ट्रेनिंग के बाद ससुराल के दबाव की वजह से 12 लाख रुपये का लोन लेकर कार ली। इसके बाद उस पर देवर के बच्चों का खर्चा उठाने का दबाव बनाया।

पीडि़ता का कहना है कि वह अप्रैल 2024 में अपने पुत्र को अपने साथ ले आई। देवर के बच्चों का खर्च देने और सैलरी देने से मना कर दिया तो पति सरकारी नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने लगा है। महिला का कहना था कि उसके पति ने उसकी जानकारी के बगैर अंतरंग संबंधों की अश्लील वीडियो बनाई है। नौकरी न छोड़ने पर पति वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago