मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बागेश्वर सीट से निर्वाचित प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्रीमती पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार क्षेत्र की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर के विकास के लिए स्व. श्री चंदनराम दास जी द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को श्रीमती पार्वती दास जी तेजी से आगे बढ़ाएंगी। समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…