उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम के निकट देश के पहले गांव माणा में आज से रिलायंस 4- जी सेवा शुरू

श्री बदरीनाथ धाम के निकट देश के पहले गांव माणा में आज से रिलायंस 4- जी सेवा शुरू
मुख्यमंत्री धामी ने माणा गांव में वर्चुअली रिलायंस 4 -जी का किया शुभारंभ

श्री बदरीनाथ धाम के निकट उद्घाटन स्थल माणा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिलायंस 4 जी टावर के उद्घघाटन के साथ 4 -जी सेवा शुरू हो गयी है।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे तथा सहित रिलायंस जियो की पूरी टीम एवं देश के पहले गांव माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा जियो टावर के उद्घघाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में श्री बदरीनाथ धाम तथा देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4 जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस जियो की प्रशंसा की। कहा कि रिलायंस जिओ 4 -जी सेवा शुरू करनेवाला पहला आपरेटर बन गया है। 4 जी सेवा से तीर्थयात्रियों देश की सुरक्षा में तैनात सैन्यबलों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। बदरीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाईने उपलब्ध करायी गयी है। यात्रा वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4 -जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है।जिससे चारधाम यात्रियों तथा श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5- जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा।


श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में रिलायंस 4 -जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है। रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 4 -जी कनैक्टिविटी सुविधा प्रदान की है। बदरीनाथ धाम में कनैक्टिविटी सुविधाएं जुटाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रयासों तथा सहयोग पर भी आभार जताया।
इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा से रिलायंस 4 जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी।
रिलायंस जियो उत्तराखंड के सीईओ गौरव आनंद ने उदघाटन समारोह में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया।
इस अवसर पर इंफोर्मेशन टेक्नोलजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा, रिलायंस जियो उत्तराखंड के स्टेट डिप्लोमेंट हेड वाई.पी. सिंह, मार्केटिंग हेड नीरज अग्रवाल, जेसी मैनेजर विश्वजीत, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,सुनील चौधरी,संजय पांडेय,अंकित श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी आदि ने रिलायंस 4 -जी सेवा के उद्घघाटन समारोह में प्रतिभाग किया

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago