उत्तर प्रदेश

05061-62 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन 31 मार्च 2025 तक रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश:-   टनकपुर-मथुरा के बीच चलने वाली 05061-62 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन का 31 मार्च तक विस्तार कर दिया गया है। बीते दिनों इसके फेरों को 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया था। इस ट्रेन का संचालन अप-डाउन सप्ताह में पांच-पांच दिन किया जाता है। बरेली-मथुरा के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण इस ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

05062 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टनकपुर से तड़के 4:45 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:15 बजे भोजीपुरा, 6:30 बजे इज्जतनगर, 6:50 बजे बरेली सिटी, 7:00 बरेली जंक्शन आएगी। 7:40 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से उझानी, सोरों, कासगंज, हाथरस, मथुरा कैंट होते हुए पूर्वाह्न 11:28 बजे मथुरा पहुंचेगी।

वापसी में 05061 मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन शाम 4:45 बजे मथुरा से चलने के बाद शाम 7:33 बजे बदायूं, 8:09 बजे बरेली जंक्शन, 8:28 बजे बरेली सिटी, 8:43 बजे इज्जतनगर, 9:01 बजे भोजीपुरा आएगी और यहां से  चलने के बाद रात 11:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

डेढ़ घंटे देरी से चलाई गई इंटरसिटी एक्सप्रेस

बृहस्पतिवार को बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस बरेली से दो घंटे की देरी से चलाई गई। इस ट्रेन के बरेली से चलने का समय सुबह 4:55 बजे है, लेकिन इसे 6:31 बजे चलाया गया। रास्ते में भी रोकना पड़ा। इस कारण यह ट्रेन चार घंटे 40 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस के दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 10:20 बजे है, लेकिन यह दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंची।

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के ट्रैक को बैलेस्टिक करने के काम में अब तेजी आने लगी है। बृहस्पतिवार को सात घंटे का ब्लॉक लेकर यहां काम कराया गया। इस दौरान अप-डाउन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन से गुजारा गया।

प्लेटफॉर्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक का फाउंडेशन सीमेंटेड है। इस कारण इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है। एक माह पहले सीमेंटेड के स्थान पर बैलेस्टिक करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन पर्याप्त ब्लॉक न मिलने के कारण काम तेजी से नहीं पकड़ पा रहा था।  अब तक सीमेंटेड फाउंडेशन उखाड़ने का काम भी बमुश्किल 20-25 फीसदी ही पूरा हो सका है। मुरादाबाद मंडल मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को सात घंटे का ब्लॉक स्वीकृत किया। इसके बाद सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्लेटफाॅर्म पर काम किया गया। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक मिलेगा या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago