उत्तर प्रदेश

उप्र पुलिस सिपाही भर्ती, दस्तावेज परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए चयनित 1.74 लाख अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश :-  उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अगस्त माह में आयोजित लिखित परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बृहस्पतिवार को जारी कर दी। बोर्ड कट ऑफ लिस्ट में वरिष्ठता के आधार पर ढाई गुना अभ्यर्थियों (1,74,316) को चयनित करके दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा में अर्ह (उत्तीर्ण) अभ्यर्थियों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित सूचनाएं बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा।

बता दें कि बोर्ड ने बीते दिनों आंसर की जारी करते हुए अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। इसमें समान कट ऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें। परीक्षा का आयोजन अगस्त के महीने में 23, 24 और 25 तथा 30 और 31 अगस्त को किया गया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago