उत्तराखण्ड

सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच फंसे उत्तराखंड के 10 लोग वापस भारत पहुंचे, सीएम धामी ने जताया आभार

सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच वहां से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार भारतीय सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को जानकारी दी थी कि युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकारी की ओर से ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की गई है, अब इसी के तहत 360 यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली पहुंची है।

बीते दिन 360 भारतीयों को जेद्दा से रवाना किया गया विमान रात करीब 9 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंच गया, इससे पहले केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने विमान को जेद्दा से रवाना करने बाद इसकी जानकारी दी थी कि विमान यहां से रवाना हो गया। वो अपने परिजनों से जल्दी ही अपने परिजनों से मिल सकेंगे। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है, ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया, पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची।

उत्तराखंड सीएम ने जताया आभार

सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच वह उत्तराखंड के 10 नागरिक फंसे हुए थे जो बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोग भी वापस लाए गए। नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर बिष्ट ने स्वागत किया। इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago