हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर देर शाम समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। इसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।
उपद्रवियों ने एक दूध के वाहन में तोड़फोड़ की और दो वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर लगभग 800 ग्रामीण जमा हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी गांव में तैनात कर दी गई है।
शोभायात्रा में समुदाय विशेष के व्यक्तियों शोभायात्रा पर पथराव करने का आरोप है जिससे वहां भगदड़ मच गई। इसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी के अलावा 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि एक दूध के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा उपद्रवियों ने दो और वाहन आग के हवाले कर दिए। सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…