उत्तराखण्ड

3 हजार पदों के लिए 10 हजार अभ्यर्थी देंगे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में इंटरव्यू

प्रदेश में चल रही भर्तियों के इंटरव्यू अब तेजी से होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आगामी अगस्त से मई के बीच विशेष अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत तीन हजार खाली पदों के सापेक्ष दस हजार अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में भर्तियों की प्रक्रिया तेजी से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 में से 15 भर्तियों की परीक्षा कराई जा चुकी हैं। दिसंबर तक बाकी सात भर्तियों की परीक्षाएं भी पूरी करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि नए साल के लिए भर्तियों का कैलेंडर भी अगस्त में ही जारी कर दिया जाएगा।

इन प्रमुख पदों पर होने जा रहे हैं इंटरव्यू

असिस्टेंट प्रोफेसर 455 पद

जेई 776 पद

एई 171 पद

पीसीएस 314 पद

पीसीएस-जे 13 पद

लोवर पीसीएस 191 पद

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर 63 पद

मुख्य सचिव के निर्देशों पर धड़ाधड़ आ रहे प्रस्ताव

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के निर्देशों के बाद विभागों से भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) तेजी से आयोग के पास आ रहे हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, सभी प्रस्तावों का अध्ययन भी तेजी से किया जा रहा है। इसी हिसाब से भर्तियों की प्रक्रिया भी तेजी से चलाई जाएगी।

हर स्तर पर हो रही मॉनिटरिंग

आयोग प्रदेश में भर्तियों में तेजी लाने के साथ ही हर स्तर पर भी निगरानी कर रहा है। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि इसके लिए डैशबोर्ड बनाया गया है, जिस पर हर भर्ती परीक्षा का हर अपडेट दिया जाता है। इस डैशबोर्ड से हम आसानी से परीक्षाएं करा पाते हैं।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago