उत्तराखण्ड

108 एंबुलेंस सेवा को होगा और प्रभावी, समय पर सेवा न देने पर सख्त जुर्माना

प्रदेश में 108 आपातकालीन सेवा को प्रभावी और जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर एंबुलेंस की बैकअप व्यवस्था रहेगी। प्रदेश सरकार 108 एंबुलेंस के बेड़े को बढ़ाकर 272 से 334 करने जा रही है। इसके अलावा पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में एंबुलेंस संचालन के लिए अलग-अलग रिस्पॉस टाइम तय किया गया है।

दुर्घटना के दौरान जरूरतमंद व्यक्ति को एंबुलेंस की लोकेशन की सटीक जानकारी दी जाएगी। तय समय सीमा पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर सेवा दाता कंपनी पर तीन गुना जुर्माना लगाया जाएगा।बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 108 आपातकालीन सेवा को सुलभ बनाने के निर्देश दिए।

मरीजों के साथ व्यवहार ठीक न होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस की जवाबदेही तय कर रिस्पॉंस टाइम कम से कम करने को कहा। पर्वतीय क्षेत्र में एंबुलेंस का रिस्पॉंस टाइम 18 से 20 मिनट और मैदानी इलाकों में 15 मिनट तय किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को एंबुलेंस की सटीक लोकेशन की सूचना भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे एंबुलेंस के आने की जानकारी मिल सके।

डॉ.रावत ने कहा कि रिस्पॉंस टाइम की तय समय सीमा के भीतर एंबुलेंस न मिलने पर सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तीन गुना जुर्माना लगाया जाएगा। ड्राइवर या मेडिकल स्टॉफ का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक न होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मरीजों को चिकित्सालय में एक ही एंबुलेंस से पहुंचाया जाएगा।

अब रास्ते में अलग एंबुलेंस नहीं बदलनी पड़ेगी। इसके लिए जिलों बैकअप में एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। जिन विकासखंडों में एंबुलेंस की कमी है, वहां एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में प्रभारी महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ.सुनीता टम्टा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ.मनोज उप्रेती, संयुक्त निदेशक तुहिन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago