उत्तराखण्ड

दून विश्वविद्यालय से शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुए 120 छात्र-छात्राएं, भारतीय विज्ञान शिक्षा संस्थान और जेएनयू के लिए

उत्तराखंड:-  उच्च शिक्षा सचिव डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा ने दून विश्वविद्यालय में विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 120 छात्र-छात्राओं के इस दल से कुछ छात्र भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली और कुछ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली जाएंगे।

उच्च शिक्षा सचिव ने कहा, विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने और करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने छात्रों को इन संस्थाओं से अधिक से अधिक सीख लेकर राज्य की उच्च शिक्षा के गुणवत्ता उन्नयन में प्रयास करने पर जोर दिया। दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने कहा, राज्य सरकार के नवाचारी प्रयासों ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया विश्वास पैदा किया है।

बताया गया कि छात्र-छात्राओं का दल 21 मार्च तक भ्रमण पर रहेगा। कार्यक्रम में रूसा सलाहकार प्रो.केडी पुरोहित, प्रो.एमएसएम रावत, संयुक्त निदेशक प्रो एएस उनियाल, उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ.ममता नैथानी, सहायक निदेशक डॉ.दीपक कुमार पांडेय, प्राचार्य डॉ.विनोद अग्रवाल, डीपी भट्ट, डीएन तिवारी, प्रो कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा, छात्र राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं। सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण योजना इसी प्रयास की एक कड़ी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago