उत्तराखंड के खटीमा के सुनपहर गांव में भैंस को नदी पार करा रहे 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ा आनन-फानन में वन विभाग ने मगरमच्छ का सरकारी अस्पताल लेकर एक्स-रे कराया गया, लेकिन एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली मिला। वहीं, वन विभाग की टीम मगरमच्छ को रुद्रपुर ले गई, बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पीड़ित परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, खटीमा में यूपी बॉर्डर से लगे सुनपहर गांव में 13 वर्षीय वीर सिंह देवहा नदी से भैंस को पार करा रहा था, बताया जा रहा है कि तभी मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया, मासूम बच्चे को मगरमच्छ द्वारा निवाला बनाए जाने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, काफी ढूंढने के बाद बच्चे का कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से नदी में दिख रहे मगरमच्छ को पकड़ा, मगरमच्छ को वन विभाग और पुलिस की टीम खटीमा सरकारी अस्पताल लाई।
वहीं, इस आशंका के चलते कि मगरमच्छ ने 13 वर्षीय वीर सिंह को खा न लिया हो, वन विभाग और पुलिस की टीम ने उसका सरकारी अस्पताल में एक्स-रे कराया, एक्स-रे में मगरमच्छ के पेट में कुछ न मिलने के बाद वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई मगरमच्छ हो सकते हैं. ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकड़ा है, लेकिन उसके पेट में कुछ नहीं निकला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…