टिहरी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के आठ छात्र और एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित छात्रों व शिक्षक को छात्रावास के अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डां जगदीश जोशी, चिकित्सा अधीक्षक श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय डॉ. अनिल नेगी ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विभाग ने विद्यालय में 24 जुलाई को 190 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। जिसमें से आठ छात्र और एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सभी संक्रमित बच्चों व शिक्षक को विद्यालय के हॉस्टल के अलग कमरों में रखा गया है। उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। संक्रमित लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। विभाग द्वारा यह भी देखा जा रहा है कि यह संक्रमण किसी बाहर से आए व्यक्ति द्वारा तो नहीं हुआ। प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…