देहरादून: उत्तराखंड में इस वर्ष मई और जून में होने जा रही G-20 Summit की तैयारियों को परखने , अनुभव करने के लिए प्रदेश के 14 अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह 30 जनवरी से नौ फरवरी के बीच चंडीगढ़, जोधपुर, कच्छ और बंगलुरू में होने वाले आयोजनों की तैयारियों को देखकर खाका तैयार करेंगे।
सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से विदेश मंत्रालय को भेजे पत्र में इन अफसरों की सूची भी भेजी गई है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत को जोधपुर, डीआईजी पी रेणुका देवी को चंडीगढ़, पीडब्ल्यूडी के एसई एनपी सिंह को चंडीगढ़, अपर सचिव देव कृष्ण तिवारी व उद्योग विभाग के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को कच्छ।
उद्योग निदेशक एससी नौटियाल, उप निदेशक विपिन कुमार, जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के प्रधान सहायक दिगपाल सिंह रावत, संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान को जोधपुर, उप निदेशक डॉ. एमएस सजवाण, उप निदेशक सूचना मनोज कुमार श्रीवास्तव व उद्योग केंद्र टिहरी के प्रधान सहायक ओमप्रकाश जोशी को बंगलुरू, उत्तराखंड आवास एवं विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश पांडेय व नगर व ग्राम विभाग नियोजन विभाग के हरिशंकर बिष्ट को चंडीगढ़ और जोधपुर भेजा जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…