उत्तराखण्ड

14 अधिकारी परेखेंगे जी-20 समिट की तैयारियों को, शासन ने आयोजनों की तैयारी के लिए बनाए नोडल अफसर

देहरादून:  उत्तराखंड में इस वर्ष मई और जून में होने जा रही G-20 Summit की तैयारियों को परखने ,  अनुभव करने के लिए प्रदेश के 14 अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह 30 जनवरी से नौ फरवरी के बीच चंडीगढ़, जोधपुर, कच्छ और बंगलुरू में होने वाले आयोजनों की तैयारियों को देखकर खाका तैयार करेंगे।

सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से विदेश मंत्रालय को भेजे पत्र में इन अफसरों की सूची भी भेजी गई है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत को जोधपुर, डीआईजी पी रेणुका देवी को चंडीगढ़, पीडब्ल्यूडी के एसई एनपी सिंह को चंडीगढ़, अपर सचिव देव कृष्ण तिवारी व उद्योग विभाग के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को कच्छ।

उद्योग निदेशक एससी नौटियाल, उप निदेशक विपिन कुमार, जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के प्रधान सहायक दिगपाल सिंह रावत, संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान को जोधपुर, उप निदेशक डॉ. एमएस सजवाण, उप निदेशक सूचना मनोज कुमार श्रीवास्तव व उद्योग केंद्र टिहरी के प्रधान सहायक ओमप्रकाश जोशी को बंगलुरू, उत्तराखंड आवास एवं विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश पांडेय व नगर व ग्राम विभाग नियोजन विभाग के हरिशंकर बिष्ट को चंडीगढ़ और जोधपुर भेजा जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago