एपी, सियोल:- दक्षिण कोरिया में वायु सेना की गलती से बड़ी घटना घट गई। वायु सेना के एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गुरुवार को फाइटर जेट (KF-16) से गलती से आठ बम गिर गए। इस घटना में 15 लोग घायल हो गए। वायु सेना ने इस हादसे की जानकारी दी।
वायु सेना के अनुसार,यह घटना तब हुई जब केएफ-16 लड़ाकू विमान से आठ एमके-82 बम अनजाने में छूट गए। सभी बम निर्धारित फायरिंग रेंज से बाहर जा गिरे। गनीमत रही कि कुछ नागरिकों को ही चोटें आईं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वायु सेना ने स्पष्ट किया कि यह एक मानवीय या तकनीकी गलती थी, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
वायु सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, “हमें इस घटना पर गहरा अफसोस है। हम प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हैं। घायलों की सटीक संख्या और नुकसान का आकलन अभी जारी है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कई लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है।”
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…