उत्तराखण्ड

हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के 2 आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS ) ने उत्तराखंड ( STF) की मदद से हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों की बात मानें तो आतंकवादी त्योहारी सीजन में कोई बड़ी आतंकी घटना के फिराक में घूम रहे थे। गिरफ्तारी के बाद एटीएस आतंकवादियों को गुप्त स्थान पर पूछताछ करने के लिए ले गई है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने हरिद्वार में गजवा-ए-हिंद के  आतंकवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया कि कंफर्म इनपुट के आधार पर उत्तराखंड के हरिद्वार में छापे मारने के लिए उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश एटीएस को पूरा सहयोग किया था। डीजीपी कुमार ने बताया कि आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई है।

डीजीपी कुमार ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों के पुलिस कप्तान को विशेषतौर से सतर्क रहने के साथ ही सर्च अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी को इंटेलीजेंस एजेंसी को भी अलर्ट किया गया है। मालूम हो कि यूपी एटीएस ने कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा और उसके सहयोगी बांग्लादेशी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आतंकियों को पिछले तीन दिनों तक चलाए गए अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों, सहारनपुर, शामली और हरिद्वार से दबोचा गया।

        डीजीपी अशोक कुमार

दोनों संगठन गजवा-ए-हिन्द के उद्देश्य को पूरा करने के लिए नेटवर्क का विस्तार कर रहे थे। अपनी सहयोगी एजेंसियों एवं स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस ने यह अभियान चलाया। अभियान में सहारनपुर के गागलखेड़ी थाना क्षेत्र सैय्यद मजरा गांव निवासी लुकमान, मनोहरपुर निवासी कारी मुख्तार, देवबंद थाना क्षेत्र स्थित जाहीरपुर गांव निवासी कामिल व गागलखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुर निवासी मो. अलीम, शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित नंगला नाई निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया।

इनके अलावा, गिरिडीह झारखंड निवासी नवाजिश अंसारी, उत्तराखंड के हरिद्वार के नगल इमरती निवासी मुदस्सिर और बांग्लादेशी नागरिक अलीनूर को अलग-अगल स्थानों से गिरफ्तार किया गया। अलीनूर, मुदस्सिर व कामिल को रुपैडीहा (नेपाल) से सटी भारतीय सीमा में पकड़ा गया, जबकि नवाजिश अंसारी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। बांग्लादेशी अलीनूर मदरसे में शिक्षक रहा है।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/before-the-possible-visit-of-prime-minister-narendra-modi-the-big-visit-of-chief-minister-pushkar-singh-dhami/

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago