उत्तराखंड:- अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निगम द्वारा अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। अपनी क्षमता और ताकत को देखते हुए नए विकल्पों पर कार्य करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी, फलों एवं फूलों के क्षेत्र में प्रयास किए जा सकते हैं।
अपर मुख्य सचिव ने इंडस्ट्री का बकाया भुगतान भी समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के परिवहन भाड़ा आदि का बकाया भी समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधीन निगम के लिए अनुपयोगी भूमि को अन्य विभागों को हस्तांतरित किया जा सकता है, इससे होने वाली आय से निगम के बकाया भुगतानों को चुकाने एवं निगम की आय के अन्य विकल्पों पर कार्य करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी दक्षता और क्षमता में सुधार लाए जाने के प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं एम.डी. उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड उदयराज सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…