देहरादून:- उत्तराखंड में जहां बारिश का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 20 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शहर में 25 क्षेत्रों में अब तक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इन एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया था।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 17655 मरीजों की जांच की जा चुकी हैं। इसमें कुल 286 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। अबतक 224 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक मरीज की मौत भी हो चुकी। सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया में रोजाना टीम जा रही है और डेंगू के मरीज खोज रही है। डेंगू के लार्वा की जांच हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…