उत्तराखण्ड

25 साल पहले पीएम मोदी पहुंचे थे माणा, सुनाया पुराना किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। पहले केदारनाथ में बाबा के दर्शन करके वे भगवान विष्णु की नगरी बदरीनाथ पहुंचे। यहां भी पूजा-अर्चना करके पीएम मोदी ने कुछ देर मौसम का आनंद लिया। देश के आखिरी गांव माणा से पीएम मोदी ने जनता को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने 25 साल पुराना किस्सा साझा किया।

उत्तराखंड सरकार की तारीफ करते हुए पीएम

भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले उत्तराखंड सरकार के कार्यों की तारीफ की और कहा कि डबल इंजन की सरकार की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज चारधामों में लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोगों को पर्याप्त सुविधाएं दी जा रही है। पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य सर्वोत्तम है और आज भाजपा सरकार इसका पूरा फायदा उठा रही है। स्थानीयों के लिए भी स्वरोजगार के मौके बढ़े हैं।

25 साल पुराना किस्सा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया और जीवन धन्य हो गया। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आप सभी के दर्शन करने का मौका मिल है। जैसे की सीएम ने इच्छा प्रकट की। अब मेरे लिए भी सीमा पर बसा हर गांव पहला गांव ही है। आज से 25 साल पहले जब मैं उत्तराखंड में बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर काम करता था, तब उस समय माणा गांव में मैंने भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। उस वक्त लोग मुझसे काफी नाराज भी हुए। उन्होंने कहा कि इतना दूर बुलाकर पैसा और ऊर्जा दोनों को बर्बाद किया गया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उस वक्त परेशानी जरूर हुई लेकिन,  माणा गांव के मिट्टी की ताकत है कि आपका आशीर्वाद बना हुआ है। हमें सेवा का दोबारा मौका देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। पीएम का संदर्भ लगातार दूसरी बार भाजपा का उत्तराखंड में सरकार बनाने से था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago