मनोरंजन

25वें आईफा अवॉर्ड्स: पिंक सिटी जयपुर में सितारों का जलवा, ‘लापता लेडीस’ का दबदबा

जयपुर:- आईफा अवॉर्ड्स रविवार 09 मार्च को पिंक सिटी जयपुर में संपन्न हुए। ग्रीन कार्पेट पर फिल्मी सितारों ने जलवा बिखेरा। तमाम सितारों ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया। इसके बाद अवॉर्ड बांटे गए। इस बार आईफा अवॉर्ड्स में फिल्म ‘लापता लेडीज’ छाई रही। इसके अलावा और किस-किस की झोली में अवॉर्ड्स गिरे? जानते हैं…

अभिनेता रवि किशन को फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) के लिए अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में रवि किशन ने पुलिस अधिकारी श्याम मनोहर की भूमिका निभाई। इस बार आईफा में ‘आर्टिकल 370’ के ‘दुआ’ सॉन्ग के लिए जुबिन नौटियाल को प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा श्रेया घोषाल को ‘मेरे ढोलना’ के लिए अवॉर्ड मिला है। फिल्म ‘किल’ के लिए लक्ष्य ललवानी को बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला है। वहीं प्रतिभा रांटा को बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा कुणाल खेमू को फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में राकेश रोशन की सिनेमा को दी गई विरासत का सम्मान किया गया। उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राकेश रोशन को रेखा ने अवॉर्ड दिया। राघव जुयाल को ‘किल’ के लिए नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड मिला। जानकी बोदीवाला को ‘शैतान’ में सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।

‘लापता लेडीज’ के लिए किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला और इसी फिल्म के लिए संपत राय को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं प्रशांत पांडे को इसी फिल्म के लिए ‘सजनी’ गाने के लिए बेस्ट लिरिक्स के लिए अवॉर्ड मिला। जबीन मर्चेंट को लापता लेडीज के लिए बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला। लापता लेडीज के लिए ही बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए स्नेहा देसाई को अवॉर्ड मिला। किरण राव ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा, ‘लापता लेडीज’ जैसी फिल्म के लिए पुरस्कार जीतना सौभाग्य की बात है। यह एक शानदार रात थी। इस तरह की फिल्म बनाना भी सौभाग्य है। लोगों के प्यार की तुलना में कुछ भी नहीं है जो कहते हैं कि हमने आपकी फिल्म सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार देखी है। यही वह चीज है जिसके लिए एक फिल्म निर्माता जीता है। इसलिए हमारी फिल्में देखने के लिए धन्यवाद।”

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को ‘भूल भुलैया 3’ के लिए मुख्य भूमिका में बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) का पुरस्कार जीता। अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार से यह फ्रैंचाइजी उन्हें मिली थी तो लोगों ने उन पर संदेह किया था। अभिनेता ने कहा, “भूल भुलैया कठिनाइयों से भरा सफर रहा है। शुरुआत से ही, जब मुझे ‘भूल भुलैया 2’ के लिए चुना गया तो कई सवाल उठाए गए थे कि क्या मैं फिल्म को आगे बढ़ा पाऊंगा?” मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस यात्रा के दौरान हमारा साथ दिया।”

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago