कालसी क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, कार गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला।
घटना राजधानी देहरादून के कालसी क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालसी कोठी इच्छाड़ी में हिमाचल की एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रोप के माध्यम से एसडीआरएफ की टीम वाहन तक पहुंची और तीन शवों को वाहन से बाहर निकाला। एसडीआरएफ ने तीनों शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा हिमाचल प्रदेश, पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है, तीसरे शख्स की पहचान की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…