उत्तराखण्ड

आपदा के 34 दिन बाद गंगोत्री धाम में फिर लौटी रौनक, गुजरात के श्रद्धालु पहुंचे धाम

उत्तरकाशी:-  धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के 34 दिन बाद मंगलवार को गुजरात के यात्रियों का पहला दल गंगोत्री धाम पहुंचा। इस दौरान आपदा के बाद से सुने पड़े धाम में रौनक लौट आयी। यात्री भी आपदा के बाद सबसे पहले धाम पहुंचने को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही गंगा की जलधारा में स्नान व आचमन किया।

बता दें कि बीते पांच अगस्त को खीरगंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के चलते धराली कस्बा तबाह हो गया था। यहां चारों ओर मलबा पसर गया था। कई आलीशान होटल, होमस्टे व दुकानें मलबे में दब गयी थी। वहीं, तेलगाड के उफान पर आने से हर्षिल स्थित सेना के कैंप को भी नुकसान पहुंचा था। दोनों जगह आई आपदा में करीब 69 लोग लापता हुए। जिनमें से मात्र दो के ही शव बरामद हो पाये। आपदा के बाद हर्षिल व धराली के बीच 1 किमी लंबी लंबी व 50 मीटर चौड़ी झील बन गयी थी। इस झील में गंगोत्री हाईवे का भी 100 मीटर से अधिक हिस्सा लंबे समय तक जलमग्न रहा।

इसके चलते गंगोत्री धाम से सड़क संपर्क कट गया था। बीते 29 अगस्त को मलबा भरान के बाद झील में जलमग्न हाईवे को फोर-बाइ-फोर वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया गया। लेकिन भटवाड़ी में डबरानी, हेल्गूगाड के पास हाईवे बंद होने से धाम तक आवाजाही बंद रही। गत सोमवार को तीसरे दिन हेल्गूगाड में आवाजाही बहाल हुई तो मंगलवार को गुजरात के यात्रियों का पहला दल धाम के लिए पहुंचा। दस से अधिक टैक्सी वाहनों से धाम पहुंचे यात्री धाम के दर्शनों को लेकर लालायित व उत्साहित नजर आये। चारधाम संयुक्त संरक्षण समिति के संयोजक अजय पुरी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने आपदा के लंबे अंतराल बाद यात्रियों के धाम पहुंचने पर खुशी जताई। आने वाले समय में और यात्रियों के धाम के दर्शनों को पहुंचने की उम्मीद है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago