उत्तराखण्ड

शहरी विकास विभाग में 38 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के तबादलों पर कैंची चल गई है। जर्मनी दौरे से पहले मंत्री अग्रवाल ने जो 74 तबादले किए थे, उनमें से 38 के मंगलवार को तबादले हो गए। बाकी 36 तबादलों पर अभी भी रोक जारी है। दरअसल, मंत्री अग्रवाल ने जर्मनी दौरे से ठीक पहले 18 सितंबर को विभिन्न निगम-निकायों के 74 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले कर दिए थे। तबादले का आदेश जारी होने के कुछ ही देर बाद इन पर सीएम कार्यालय ने रोक लगा दी थी। मंगलवार को दोबारा तबादलों की सूची जारी हुई, जिसमें 74 के बजाय 38 नाम हैं। तबादला आदेश में स्पष्ट लिखा हुआ है कि बाकी तबादलों पर रोक जारी रहेगी। जिन 38 के तबादले हुए हैं, उनमें 22 ईओ व तीन सहायक नगर आयुक्त भी शामिल हैं।

ईओ राहुल कुमार सिंह का टनकपुर से लालकुआं, अशोक कुमार वर्मा का नैनीताल से चंपावत, पूजा का लालकुआं से नैनीताल, जगदीश चंद्रा का रानीखेत से गदरपुर, प्रवीण सक्सेना का गदरपुर से रानीखेत, दीपक गोस्वामी का पिथौरागढ़ से रुद्रपुर, राजदेव जायसी का रुद्रपुर से पिथौरागढ़, आलोक उनियाल का काशीपुर से नैनीताल, विनोद लाल का टिहरी से काशीपुर, एमएल शाह का हरिद्वार से टिहरी, अमरजीत कौर का नरेंद्रनगर से हरिद्वार, प्रीतम सिंह नेगी का नंद्रप्रयाग से नरेंद्रनगर, वरिष्ठ सहायक जयदीप खत्री का टिहरी से नंदप्रयाग, सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती का रामनगर से प्रभारी ईओ केलाखेड़ा, ईओ कुलदीप सिंह का केलाखेड़ा से कर एवं राजस्व निरीक्षक देहरादून, यशवीर सिंह राठी का महुआखेड़ागंज से डीडीहाट, शाहिद अली का जसपुर से महुआखेड़ागंज का अतिरिक्त प्रभार, उपेंद्र दत्त तिवारी का बाड़ाहाट से चंबा, शिव कुमार सिंह चौहान का चंबा से बाड़ाहाट, गौहर हयात का लक्सर से कलियर, सफाई निरीक्षक राजबीर चौहान का देहरादून से प्रभारी ईओ मसूरी, चंद्रशेखर शर्मा का चंपावत से लक्सर, ईओ भूपेंद्र जोशी का गरुड़ से टनकपुर, दीपेंद्र बमोला का नौगांव से देहरादून कर एवं राजस्व निरीक्षक, कुलदीप चौहान प्रधान लिपिक नौगांव को प्रभारी ईओ नौगांव, सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह का कोटद्वार से मंगलौर, एई भरत सिंह रावत का निदेशालय से एई डोईवाला का अतिरिक्त प्रभार, एई रमेश बिष्ट का मसूरी से नगर निगम देहरादून, जेई जगदीश प्यारेलाल का रुड़की से हरिद्वार, जेई गुरदयाल सिंह को जेई रुड़की के साथ मंगलौर का भी प्रभार, अखिलेश खंडूड़ी कोटद्वार से जेई डोईवाला, धीरेंद्र सेमवाल को ऋषिकेश से हरिद्वार, ईश्वर सिंह रावत का गंगोलीहाट से कालाढूंगी, प्रतिभा कोहली का कालाढूंगी से शक्तिगढ़, राजेंद्र प्रसाद बेंजवाल का शक्तिगढ़ से गंगोलीहाट, मनीषा गोस्वामी काशीपुर से खटीमा तबादला किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago