उत्तराखण्ड

तोनखंड, सेमल्थ, गेंवाली, गंगी, कांगड़ा सहित कई गांवों में लगेंगे 4 जी मोबाइल टावर

भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के सुदूर गांवों के लिए भारत संचार निगम के माध्यम से संचार सुविधा से वंचित क्षेत्रों/ गांवों में 4 जी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल टावरों की स्वीकृति प्रदान की गई है, मोबाइल टावरों की अब विधिवत स्वीकृति केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है, बहुत जल्द इन क्षेत्रों में टावर लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के भिलंगना रेंज पी 1, पी 2, के साथ कई गांवों में भारत संचार निगम के मोबाइल टावर स्थापित होंगे, भिलंगना ब्लाक के लैंणी, डारसिल, भेलगडी सिल पुंडोली, तोनखंड, सेमल्थ, गेंवाली, गंगी, कांगड़ा, बानगांव, तितराणा, निवालगांव, मेड, उरणी, पिनस्वाड़, धारगांव गेंवाली, भल्डगांव, भिगुन, तोली, जाखन, गेंवाली, अगुंडा, बनाली आदि कई गांव में जल्द यह टावर लगने के बाद 4 जी कनेक्टिविटी की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल टावर की स्वीकृति देने के लिए घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।

इन गांवों में टावर लगने के बाद इंटरनेट सेवा और संचार कनेक्टिविटी का लाभ लोगों को मिलेगा, उत्तराखंड के 13 जनपदों के कई गांवों में मोबाइल टावरों की स्वीकृति प्रदान की गई है, टिहरी जिले के प्रतापनगर, जाखनीधार, नरेंद्रनगर सहित कई इलाकों के गांव के लिए यह स्वीकृति मिली है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पीएम व संचार मंत्री का जताया आभार

नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में नौगाई, बुगाला, चंदौली, पजै गांव, अर्स, कुखई मल्ली गांवों समेत समूचे प्रदेश में सुदूरवर्ती इलाकों में 4जी सुविधा हेतु मोबाइल टावर लगाए जाएंगे, जिसकी विधिवत स्वीकृति केंद्रीय कैबिनेट की ओर दी जा चुकी है, इस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि मोबाईल टावरों के लगने से संचार सुविधा से वंचित इलाकों, गावों में बेहतर 4जी सुविधा उपलब्ध होगी, बताया कि बहुत जल्द ही इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago