उत्तराखण्ड

हल्द्वानी शहर व आसपास के क्षेत्रों के लिए शीघ्र ही 50 सिटी बसें की जायेंगी संचालित

हल्द्वानी:- कुमाऊ मण्डल सम्भागीय परिवहन विभाग की समीक्षा में आयुक्त रावत ने बताया कि सिटी बसें संचालित नहीं होने से आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा एक व्यक्ति काठगोदाम से आम्रपाली जाता है तो उस व्यक्ति को तीन स्टापेज बदलने पडते है। सिटी बसों के संचालन होने से स्टापेज बदलने की समस्या का निराकरण साथ ही ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। आयुक्त ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी को निर्देश दिये कि शीघ्र ही सिटी बसों के मार्ग के रूटों पर बसें संचालित किये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बताया कि इसके पश्चात रूद्रपुर शहर में भी सिटी बसें रूटों पर चलाने हेतु सर्वे किया जायेगा।

आयुक्त को बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि वाहन को निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर चलाना अथवा लाल बत्ती की अवहेलना करके आगे बढ़ना, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना, मदिरा का सेवन कर वाहन चलाना, हैलमेट नही पहनने से वाहन चालक का लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाती है।

आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चालक सडक सुरक्षा के मददेनजर नियमों का पालन करें जिससे दुर्घटना के साथ ही लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही से बचा जा सके। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में कुल 376 करोड राजस्व की आय कुमाऊ मण्डल से प्राप्त हुई है। आरटीओ हल्द्वानी ने बताया कि शहर में मोबाइल से बात करने पर 830 लोगों का एवं हैलमेट नही पहनने पर 8437 लोगों का चालान किया गया। आयुक्त ने आरटीओ हल्द्वानी एवं अल्मोडा को निर्देश दिये हैं कि जिन लोगों का चालान हुआ है अधिकांश लोगों द्वारा आतिथि तक चालान की राशि ससमय जमा नही की है ऐसे लोगों को नोटिस देने के निर्देश बैठक में दिये।

उन्होंने कुमाऊं मण्डल के सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाए जिससे लोगों को वाहन चलाते वक्त जागरूक एवं दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का चिन्हिकण कर दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। उन्होंने बैठक में निर्देश दिये कि वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं घायलों को प्राथमिकता से सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए ताकि उनके परिवारों ही आर्थिक मदद समय से मिल सके। रावत ने कहा कि कुमाऊ मण्डल में जितने भी प्रदूषण केन्द्र संचालित है उनका नियमित मानिटरिंग की जाए।

बैठक में आरटीओ अल्मोडा डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि बागेश्वर, रानीखेत में कार्यालय के लिए भूमि का चिन्हिकरण कर लिया गया है भूमि आवंटित होने पर कार्यालय के भवनों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा अल्मोडा में 08 ई-रिक्शों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही आयुक्त ने बैठक में कर्मचारियों की स्थिति, कार्यालय के भवनों, राजस्व आय, दुर्घटना, लाईसेंस, प्राइवेज वाहनों का पंजीकरण आदि की समीक्षा की। बैठक में उपनिदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, आरटीओ संदीप सैनी, डॉ. गुरदेव सिह आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago