उत्तराखंड में कोरोना के 56 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं कोविड के 299 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 56 नए मामलों में सबसे ज्यादा 38 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में छह, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, अल्मोड़ा व नैनीताल में दो-दो, बागेश्वर व टिहरी में एक-एक मामला शामिल है।
16 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 299 एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 200 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार के 36, नैनीताल के 22 हैं। रुद्रप्रयाग में कोई एक्टिव केस नहीं है जबकि बागेश्वर में केवल एक एक्टिव केस है। प्रदेश में कोविड की पॉजिटीविटी दर 4.09 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, मंगलवार को प्रदेश में 15380 लोगों ने कोविड की वैक्सीन लगवाई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…