उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या पांच सौ से कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1822 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 165 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 495 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.60 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत रही।
नौ जिलों में 61 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में 21, नैनीताल में 18, हरिद्वार में सात, पिथौरागढ़ में चार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी और अल्मोड़ा में तीन-तीन, चमोली, चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…