देश-विदेश

म्यांमार में भूकंप से 694 मौतें, बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की जान गई

म्यांमार:-  शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी तक मरने वालों की संख्या 1000 से ज़्यादा हो गई है। शुक्रवार को दोपहर के समय आए भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के ठीक पश्चिम में था। इसका असर राजधानी नेपीताव सहित कई प्रमुख शहरी केंद्रों में महसूस किया गया है।इससे पहले शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि, म्यांमार में आए भूकंप की वजह से 694 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए। भूकंप का केंद्र मांडले के पास था और इसने म्यांमार सहित थाईलैंड के बैंकॉक में भी नुकसान पहुंचाया। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई और इसके बाद कई आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी। म्यांमार के सैन्य शासन ने आधिकारिक तौर पर 694 मौतें और 730 घायलों की पुष्टि की। म्यांमार में भारत के अलावा चीन और रूस ने भी मदद भेजी है।

थाईलैंड के बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत भूकंप के कारण ढह गई। इमारत गिरने से आसपास के इलाके में भारी धूल और मलबा फैल गया। बैंकॉक में लोग भागते हुए दिखाई दिए और राहत कार्य जारी है। म्यांमार सरकार ने राहत प्रयासों के लिए रक्तदान की अपील की और विदेशी मदद स्वीकार करने की बात की। चीन और रूस ने बचाव दल भेजे, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने आपात राहत कार्यों के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं। चीन के युनान और सिचुआन प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चीन के रुइली शहर में भूकंप के कारण कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा और वहां के निवासी भी इसकी तीव्रता से प्रभावित हुए। म्यांमार और थाईलैंड के अलावा शनिवार की सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भारत ने म्यांमार की मदद के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। भारतीय वायुसेना का सी-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से राहत सामग्री लेकर म्यांमार के लिए रवाना हुआ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago