हरिद्वार के चंडी घाट चौक के पास स्थित पार्किंग में रविवार रात करीब 3 बजे एक बाइक में आग लग गई, वाहन में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में कई वाहनों को ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से इसे साफ देखा जा सकता था, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जब तक आग को बुझाया तब तक करीब 15 वाहन जल चुके थे।
कोतवाली हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंडी घाट चौक के पास स्थित पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लग गई है, आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास खड़े कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक पार्किंग कर्मी कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। सड़कों पर जाम होने के कारण दमकल की गाड़ी भी काफी देर में मौके पर पहुंच पाई, इस कारण 15 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…