हल्द्वानी:- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में पांच माह के कोरोना संक्रमित एक बच्चे की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया कि बच्चे निमोनिया समेत अन्य शारीरिक दिक्कत भी थी। करीब सात माह बाद कोरोना से किसी की मौत हुई है।
बृहस्पतिवार को 141 लोग संक्रमित पाए गए। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 141 लोग संक्रमित मिले हैं।
इनमें देहरादून जिले में 64, नैनीताल में 21, पौड़ी में 10, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में 9, चंपावत व अल्मोड़ा में 7-7, बागेश्वर में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 2-2, टिहरी जिले में 1 संक्रमित मिला है। 158 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 348 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…