हल्द्वानी:- लालकुआँ के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित स्लीपर फैक्ट्री में देर रात फिर से विशालकाय भालू के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दो दिन पूर्व ही वन विभाग ने भालू का रैस्क्यू कर उसे जंगल में पहुंचाया था। बीती मंगलवार को आइटीबीपी और स्लीपर फैक्ट्री के बीच से वन विभाग द्वारा भालू को रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाया गया था, जिसके बाद भालू आज फिर देर रात पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया। जहां स्लीपर को पकाने के लिये बनाये गये तालाब में पानी पीने पहुँच गया।
रात्रि में स्लीपर फैक्ट्री में चहल कदमी करता हुआ भालू फैक्ट्री के कर्मचारियों ने देखा, जिससे फैक्ट्री परिसर में फिर से हड़कंप मच गया और घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगरी, एसडीओ अनिल जोशी, गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी सहित पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुँचे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…