पूरनपुर। यहां बगैर पंजीकरण के चल रहा एक अस्पताल और दो लैब प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सील दीं। संबंधित इस संबंध में अभिलेख तलब किए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि उपकेंद्र रोड पर डॉ. संजय तोमर और रमेश मंडल के बगैर पंजीकरण के अस्पताल और लैब चलाने की सूचना पर छापा मारा गया। मौके पर अस्पताल और लैब संचालक कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। ऐसे में अस्पताल और लैब को सील कर दिया गया।
अभिलेख तलब किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ब्लाॅक रोड पर डायग्नोजिस्ट लैब के बगैर पंजीकरण के चलने की सूचना पर छापा मारा गया। यहां भी लैब संचालक मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। उन्होंने बताया कि लैब को भी सील करा दिया गया है। इसके संचालक से भी अभिलेख तलब किए गए है। अभिलेख न दिखाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बगैर पंजीकरण और झोलाछाप के सहारे अस्पताल चलाने की एक और शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही उच्च अफसरों के संज्ञान में मामले को डालकर छापा मारा जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…