कुल्लू:- पार्वती घाटी में देवी-देवताओं के सम्मान में अब फागली पर्व का आगाज हो गया है। रविवार को देवता जौड़ा नारायण के सम्मान में कशाधा में फागली हुई। देवता जौड़ा नारायण की फागली में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही अन्य देव परंपराओं का भी निर्वहन किया गया।
फागली में देवता जौड़ा नारायण का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का हूजूम उमड़ा। गौर रहे कि देवता जौड़ा नारायण की फागली से घाटी में फागली उत्सव की शुरूआत होती है। रविवार को यह फागली देव परंपरा के साथ हुई। अब घाटी में अन्य देवी-देवताओं की फागली भी होगी। फागली में उमड़े श्रद्धालुओं के चलते यहां पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रहीं। जाम लगने से श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई। अधिष्ठात्री माता रूपासना के पुजारी पूर्ण ने कहा कि देवता जौड़ा नारायण की फागली में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया है।
..
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…