उत्तराखण्ड

डेंगू से लड़ाई के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आह्वान पर रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़, शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान

देहरादून :- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर डेंगू से लड़ने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों ने बढ चढ़कर रक्तदान शिविर में भागीदारी की। देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन के तत्वावधान और श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर में 200 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह किया गया । शिविर में 50 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि डेंगू से लड़ने के लिए उत्तराखंड के लोग लगातार आगे आ रहे हैं। उनका प्रयास है कि डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को रक्त की कमी ना हो , इसलिए उन्होंने जनता से आह्वान किया कि रक्तदान के लिए हर व्यक्ति आगे आए। उन्हें खुशी है कि उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। विशेष कर युवाओं और महिलाओं ने इसमें बड़ा सहयोग किया। प्रदेश में रक्त की कमी ना हो इसको देखते हुए उन्होंने आगामी 13 सितंबर तक 9 रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया है। यह शिविर शैक्षिक संस्थानों और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि डेंगू से पीड़ित जरूरतमंद को रक्त की कमी ना हो। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू जिस तरह से अपने पांव पसार रहा है उसे देखते हुए समाज के सभी वर्गों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए । समाज और सरकार मिलकर डेंगू से लड़ने के लिए काम करें तो हम आसानी से डेंगू को हराने में कामयाब होंगे और लोगों के जीवन की सुरक्षा कर सकेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन के साथ ही रक्तदान करने वाले युवाओं महिलाओं और अन्य सभी लोगों के प्रति आभार जताया। शिविर में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा के साथ ही सत्येंद्र नेगी, रंजीत भंडारी, उमेश्वर रावत, राजेश रावत, राजेश शर्मा, विनय कंडवाल, राजेंद्र मनवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर , जितेंद्र मोनी , अमित रावत , आनंद रावत , वीर सिंह चौहान , सरिता रावत, शिखा शर्मा आदि ने सहयोग किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago