उत्तराखण्ड

प्रदेश भाजपा के दायित्व वितरण के मद्देनजर सौ से अधिक नेताओं की सूची तैयार

देहरादून:  दायित्व की दौड़ में सौ से अधिक नेता, केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद होगा वितरण विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में मंत्री पद के दर्जे के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों की आस लगाए भाजपा नेताओं की साध नववर्ष की शुरुआत में पूर्ण होगी।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा ने दायित्व वितरण के मद्देनजर सौ से अधिक नेताओं की सूची तैयार की है। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनवरी में 25 से 30 नेताओं को दायित्व देकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। फिर चरणबद्ध ढंग से दायित्व बांटे जाएंगे।अल्प कार्यकाल के दौरान दायित्व वितरित नहीं हो पाए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिछले अल्प कार्यकाल के दौरान दायित्व वितरित नहीं हो पाए थे। इस वर्ष धामी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही दायित्व वितरण होगा, लेकिन पिछले आठ माह से विभिन्न कारणों से यह विषय लटकता आ रहा था।कभी चंपावत सीट के उपचुनाव, तो कभी हरिद्वार के पंचायत चुनाव और फिर पार्टी के सांगठनिक ढांचे में फेरबदल इसके कारण रहे हैं।

इस बीच पार्टी के बीच से आवाज उठी कि जब दायित्व दिए ही जाने हैं, तो इसमें विलंब किया जाना ठीक नहीं है।सूत्रों के अनुसार इस सबको देखते हुए भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने सभी जिलों से दायित्व वितरण के मद्देनजर नाम जुटाए और अब इसकी सूची तैयार कर ली है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कुछेक पूर्व विधायकों, पूर्व दायित्वधारियों, क्षेत्र विशेष में पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को कसौटी पर परखकर इनके नाम सूची में रखे गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन के मध्य सूची में शामिल किए गए नामों को लेकर दो बार मंथन भी हो चुका है। अब यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है। प्रयास यह किया जा रहा कि जनवरी की शुरुआत से ही दायित्व वितरण प्रारंभ कर दिया जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

नमक की मंडी में युवक की मौत, रील बनाने के दौरान लोहे के जाल से गिरा

आगरा:- आगरा के  कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार सुबह…

11 hours ago

सपा नेता आजम खां का रामपुर कोर्ट में पहला पेशी, 84 मुकदमों में एक गवाह धमकाने का मामला

उत्तर प्रदेश:- गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार…

11 hours ago

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उपचुनाव पर की चर्चा, सभी 9 सीटों पर जीत की जिम्मेदारी तय

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री…

12 hours ago

लोक निर्माण विभाग की तैयारी, सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों को गड्‌ढा मुक्त करने की योजना

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री उत्तरखण्ड सरकार द्वारा राज्य में मार्ग निर्माण करने एवं रखरखाव करने वाली एजेन्सियों…

14 hours ago

समान नागरिक संहिता के तहत उत्तराखंड में गलत सूचना देने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद विवाह के पंजीकरण, लिव इन…

14 hours ago

विमानों की सुरक्षा में दहशत, विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे…

16 hours ago